Gareeb ke jakhmo par marham – Garibi Shayari in Hindi

Gareeb ke jakhmo par marham – Garibi Shayari

मरहम लगा सको तो किसी गरीब के जख्मों पर लगा देना,
हकीम बहुत हैं बाजार में अमीरों के इलाज खातिर !!


जब भी देखता हूँ किसी गरीब को हँसते हुए,
यकीनन खुशिओं का ताल्लुक दौलत से नहीं होता !!



कभी आंसू कभी ख़ुशी बेची हम गरीबों ने बेकसी बेची,
चंद सांसे खरीदने के लिए रोज थोड़ी सी जिन्दगी बेची !!


ये गंदगी तो महल वालों ने फैलाई है साहब,
वरना गरीब तो सड़कों से थैलीयाँ तक उठा लेते हैं !!


वो जिनके हाथ में हर वक्त छाले रहते हैं,
आबाद उन्हीं के दम पर महल वाले रहते हैं !!


अजीब मिठास है मुझ गरीब के खून में भी,
जिसे भी मौका मिलता है वो पीता जरुर है !!



भूख ने निचोड़ कर रख दिया है जिन्हें,
उनके तो हालात ना पूछो तो अच्छा है,
मज़बूरी में जिनकी लाज लगी दांव पर,
क्या लाई सौगात ना पूछो तो अच्छा है !!


खिलौना समझ कर खेलते जो रिश्तों से,
उनके निजी जज्बात ना पूछो तो अच्छा है,
बाढ़ के पानी में बह गए छप्पर जिनके,
कैसे गुजारी रात ना पूछो तो अच्छा है !!



गरीबों की औकात ना पूछो तो अच्छा है,
इनकी कोई जात ना पूछो तो अच्छा है,
चेहरे कई बेनकाब हो जायेंगे,
ऐसी कोई बात ना पूछो तो अच्छा है !!


वो राम की खिचड़ी भी खाता है,
रहीम की खीर भी खाता है,
वो भूखा है जनाब उसे,
कहाँ मजहब समझ आता है !!



Shayari conveys emotions in all its forms through rhythmic words. Read a collection of Love Mohabbat Shayari, Romantic Shayari, Sad Shayari, Funny Shayari, Dard Shayari, Friendship Shayari, Good morning Shayari, Hindi Status for Whatsapp & Facebook @ shayarino1.com

More Love Mohabbat Shayari like “Gareeb ke jakhmo par marham” – Garibi Shayari,  Zakhmi Dil Shayari, Broken Heart Shayari in Hindi, Missing you Shayari Hindi  @shayarino1.com

Mohabbat ke nashe mein – Broken Heart Shayari

Bachpan Me Jaha Chaha hans lete the – Bachpan Ke Din Shayari

Na hum rahe dil lagaane ke kaabil – Zakhmi dil shayari

Ja Mujhe Pyar Nahi Karna – Zakhmi dil shayari

Mohabbat Ne Hamara Dil Toda – Zakhmi dil shayari

Waah Re Mohabbat – Zakhmi dil shayari

Zakhmi dil shayari – chale jayenge tumhari jindagi se door



Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *